रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा (2025 RRB GROUP D 2025 CBT EXAM ) की आधिकारिक तौर पर घोषित तिथियाँ 17 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 के बीच निर्धारित की गई हैं, और परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने की उम्मीद है। हालाँकि, अभ्यर्थियों को ध्यान देना चाहिए कि इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित एक मामला वर्तमान में केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) के समक्ष विचाराधीन है, और न्यायालय के एक आदेश द्वारा सभी आरआरबी ग्रुप डी गतिविधियों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इस कारण परीक्षा की अंतिम तिथि पर न्यायालय के निर्णय की प्रतीक्षा है, और अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम वर्जन और परीक्षा तिथि के अपडेट के लिए नवीनतम सूचनाओं पर नज़र बनाए रखें। इसके पश्चात ही, परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले अधिकारिक एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा (expected), जिसमें परीक्षा स्थान का सटीक पता और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होंगे।
![]() |
| RRB GROUP D EXAM DATE |



